कोरिया – लाकडाउन मैं पुलिस की गुंडागर्दी सामने आई है पुलिस के जवानों ने पार्षद पति की डंडे से जमकर पिटाई कर दी है मामले में मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जयसवाल के द्वारा भारी नाराजगी व्यक्त किए जाने पर कोरिया पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है ! मिली जानकारी के अनुसार निगम चिरिमिरी के वार्ड क्रमांक 09 गेल्हापानी की महिला पार्षद और उनके पति एसानुल हक एवं अपने दो बच्चो के साथ चिरिमिरी से अपने ससुराल सोनहत की ओर जा रहे थे सोनहत की सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें रोका गया , पार्षद द्वारा अपना परिचय देने के बाद पुलिस वालों ने चिरिमिरी नगर निगम आयुक्त सुमन राज से भी महिला के पार्षद होने की पुष्टि की परंतु किसी प्रकार का लिखित आदेश न होने के कारण पुलिस द्वारा उन्हें सोनहत जाने से रोक दिया गया ।
महिला पार्षद और उसके पति एसानुल हक एवं बच्चो समेत वापस चिरिमिरी के लिए निकले ही थे कि पार्षद द्वारा राज्यमंत्री गुलाब कमरों से बात कर पूरी घटना बताई गई । राज्य मंत्री के कहने पर वो लोग नाके से कुछ दूरी पर रुक कर आदेश का इंतज़ार कर ही रहे थे कि तभी वहां ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही उनके पास आकर उन्हें वापस नाके की ओर ले गए , और नाके के पास लेजाकर महिला पार्षद वं उनके दो छोटे छोटे बच्चो को एक ओर अलग खड़ा कर उसके पति को बैरियर के पास खड़े कर डंडे से उसकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी गयी । पिटाई के दौरान पार्षद पति के हाथों पैरो एवं अन्य जगहों पर गंभीर चोट भी लगी और साथ ही उनका मोबाईल भी टूट गया पुलिस कर्मियों द्वारा पार्षद एवं उसके पति को गंदी गंदी गालियां भी दी गयी । किसी तरह काफी निवेदन के बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें वापस सीधे चिरिमिरी जाने की बात कह कर छोड़ दिया गया ।
पार्षद द्वारा घटना की खबर मिलते ही विधायक विनय जायसवाल ने उक्त घटना को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात कर मामले में अत्यंत नाराजगी व्यक्त की गई और पार्षद एवं उसके पति के साथ हुए इस अमानवीय व्यवहार के लिए पुलिस कप्तान से चिरिमिरी थाने में बैठ कर कार्यवाही की मांग की गई । पुलिस कप्तान द्वारा मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से मामले में लिप्त तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाज़िर किया गया ।

Categorized in: