रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर की समाज सेवी संस्था ने कोरोना संक्रमण को लेकर हुए लॉकडाउन के बाद 24 घंटे सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों एवं सफाई कर्मियों को सम्मानित किया समाज सेवी संस्था ने जहां पूरे नगर में तैनात पुलिसकर्मियों को गमछा प्रदान किया वहीं स्वच्छता दीदियों को साड़ी वहीं पुरुष सफाई कर्मियों को पेंट शर्ट का कपड़ा देकर सम्मानित किया।

                                जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि आज हम जहां अपने अपने घरों में सुरक्षित है वहीं हमारे नगर में सफाई कर्मी एवं पुलिसकर्मी 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुलिसकर्मियों के मुस्तैदी से नगर जहां सुरक्षित है वहीं हमारे सफाई कर्मी भाई बहनों के द्वारा नगर को लगातार साफ सुथरा रखा जा रहा है वहीं सैनिटाइजर का छिड़काव एवं डीडीटी का छिड़काव भी लगातार किया जा रहा है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

Categorized in: