शुदधू लाल वर्मा – मनेन्द्रगढ़ । झगरा खाण्ड थाना क्षेत्र के बंजी पाराडोल मोड़ में सिलेंडर से भरा एक ट्रक पलट गया जिससे ट्रक चालखलासी गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कार्यवाही शुरू कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से एक ट्रक 324 नग गैस सिलेंडर लोड कर जनकपुर जा रहा था तभी ट्रक चालक ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे पारा डोल बंजी मोड में रसोई गैस से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया सूचना पर तत्काल झगरा खाण्ड पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल पड़े ट्रक चालक व खलासी को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में लाकर भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना शुरू कर दी गई थी।

Categorized in: