अंबिकापुर। घर की बाउंड्री के अंदर रखे छड़ की चोरी करके ले जाने का प्रयास करने वालों को मकान स्वामिनी ने पड़ोसियों के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सत्यवंती गोड़ पति जीत बंधन 29 वर्ष, निवासी ग्राम डिगमा ने पुलिस को बताया है कि वह स्वयं के छड़ को पड़ोसी रामदीन श्यामले के घर की बाउंड्री मे अंदर रखी हैं। 06 अप्रैल को वे घरेलू काम कर रही थीं। दोपहर लगभग 1 बजे घर से बाहर निकली तो बिना नंबर का ई-रिक्शा उनके घर के सामने आकर रूका, जिसमें दो लोग सवार थे। वे पड़ोसी रामदीन श्यामले के घर की बाउंड्री के अंदर घुसे और वहां से 01 बंडल छड़, 10 नग, कीमत 4950 रुपये निकाल कर ई-रिक्शा में लोड करने लगे। छड़ चोरी करते देखकर जब वे पड़ोसी सुरेन्द्र मिंज और संजिता मिंज के साथ जाकर उनसे पूछताछ की, तो इन्होंने अपना नाम जगदेव सिंह एवं महेश्वर गुप्ता बताया। छड़ ले जाने के संबंध में पूछताछ करने पर जगदेव सिंह बोला कि ठेकेदार छड़ को लाने के लिए बोला है। इसके बाद वे सांई मंदिर रोड के पास से बिना नंबर के ई-रिक्शा चालक को लेकर छड़ लोड करने आए थे। जगदेव से ठेकेदार का नाम पूछने पर वह जवाब नहीं दे पाया। इसकी सूचना गांधीनगर थाना में दी गई थी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: