अंबिकापुर। सूरजपुर जिला के ओड़गी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुईडीह में एक पंडो ग्रामीण ने अपने ही बिरादरी के युवक का घर आग के हवाले कर दिया, जिसमें घर में लगा कंडी, मयार के अलावा पूरा सामान जलकर खराब हो गया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट ओड़गी थाना में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस अग्रिम जांच, कार्रवाई में जुट गई है।
सुखराम पण्डो पिता टुलई पण्डो 45 वर्ष, निवासी ग्राम घुईडीह ने पुलिस बताया है कि बीते 19 मार्च को गांव के रामनरेश घसिया से उसे पता चला कि राजलल्लू पण्डो उसके घर को जला दिया है। आगजनी में घर का कंडी, म्यार, बांस, खपरा के अलावा घर में रखा कोदो, कपड़ा, बर्तन जल गया, जिससे उसे करीब 30 हजार 700 रुपये की क्षति हुई है। घर के अंदर गैस टंकी भी रखा था, जिससे बड़ी जनहानि की स्थिति बन सकती थी। जब वह भैयालाल गोड़ के साथ मौके पर गया तो घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। पुलिस ने आगजनी से पहुंचे नुकसान का पंचनामा तैयार करके आरोपी के विरूद्ध धारा 326 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Categorized in: