आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेजी पुलिस
अंबिकापुर। लखनपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 13 हजार रुपये है।
जानकारी के मुताबिक लखनपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरकोतंगा निवासी गंगा राम राजवाड़े अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए अपने घर में रखा है। सूचना पर पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही गंगा राम राजवाड़े के घर पहुंची, तो वह अपने घर में उपस्थित मिला। संदेही गंगा राम राजवाड़े 35 वर्ष के मकान का तलाशी लेने पर पुलिस को पीले रंग के पॉलीथिन में भरा मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी ने उक्त गांजा को बिक्री करने के लिए घर में रखना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (ए) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक एल.आर. चौहान, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, सहायक उपनिरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक मुक्तिलाल तिर्की, आरक्षक बन्दे केरकेट्टा, अमरेश दास, श्याम सुन्दर सक्रिय रहे।

Categorized in: