अंबिकापुर। जबरन दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिनांक 13 नवम्बर को युवती काम करके वापस अपने किराए के रूम में जा रही थी, इसी दौरान पास में ही रहने वाला बादल कुजूर उसे रूम के पास दुष्कर्म का शिकार बनाया और घटना के बारे में किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 64(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी बादल कुजूर 21 वर्ष निवासी मेंड्राकला खुर्द, हाल मुकाम गोरसीडबरा थाना गांधीनगर को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ की तो उसने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उपनिरीक्षक रश्मि सिंह, आरक्षक ऋषभ सिंह शामिल रहे।

Categorized in: