अपडेटेड मर्सिडीज-बेंज GLC को आधिकारिक तौर पर बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अपडेटेड मर्सिडीज-बेंज GLC को ₹73.50 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। सेकेंड जेनरेशन की मर्सिडीज GLC में कुछ बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की पिछली जेनरेशन की मॉडल की देश में 13,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। GLC दुनिया भर में मर्सिडीज-बेंज के लिए एक बहुत ही बेहतरीन मॉडल साबित हुई है।

2016 में शुरू हुई मर्सिडीज-बेंज GLC की बिक्री

आपको बता दें कि मर्सिडीज-बेंज GLC की बिक्री 2016 में शुरू हुई थी। ग्लोबल बिक्री शुरू होने के बाद से इसकी 26 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। मर्सिडीज जीएलसी एक स्पोर्टी एक्सटीरियर स्टाइल और बेहतरीन केबिन के साथ आती है। इस कार में कई बेहतरीन और एडवांस फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। GLC मर्सिडीज की GLA और GLE एसयूवी के बीच स्थित है। सेकेंड जेनरेशन की मर्सिडीज GLC से कंपनी को काफी उम्मीद है।

मर्सिडीज GLC एक्सटीरियर हाइलाइट

GLC अब थोड़े लंबे और बड़े व्हीलबेस के साथ आती है। इससे व्हीकल के अंदर रियर सीट पर अधिक जगह देखने को मिलती है। इस एसयूवी की डिजाइन में मल्टीपल एलईडी हेडलाइट यूनिट देखने को मिलती हैं, जो अब फ्रंट रेडिएटर ग्रिल में मर्ज हो जाती हैं। इसमें नीचे की ओर एक अंडर गार्ड है, जिसे क्रोम ट्रीटमेंट मिलता है। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं।

मर्सिडीज जीएलसी केबिन हाइलाइट्स

जीएलसी का कैबिन नई C-क्लास सेडान के जैसे है। इसमें 11.9 इंच का मुख्य इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। अब इसमें मर्सिडीज द्वारा पेश किया गया नया टेलीमैटिक्स मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को भी सपोर्ट करता है। इसमें एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। GLC में 15-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम भी मिलता है।

मर्सिडीज GLC इंजन और ट्रांसमिशन

न्यू GLC को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाना जारी है। इसका पहला इंजन 280hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। डीजल वैरिएंट 640nm के टॉर्क के साथ 220hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। मर्सिडीज GLC का पेट्रोल वैरिएंट 6.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि डीजल वैरिएंट को ऐसा करने में 8 सेकेंड लगते हैं।

मर्सिडीज GLC की टक्कर

मर्सिडीज GLC ने BMW X3, ऑडी Q5 और लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट जैसी कारों को टक्कर देती है। इस दौड़ में वोल्वो XC60 भी है।

Categorized in: