कई मौके पर दो कारों के एक्सीडेंट के वीडियो सामने आते रहते हैं। इस एक्सीडेंट में इन कारों की सेफ्टी और मजबूती का पता चल जाता है। एक जैसा ही वीडियो किआ सोल्टोस और मर्सिडीज बेंज ई-क्लास का सामने आया है। दोनों कारों के बीच एक धमाकेदार टक्कर हुई। इस टक्कर के बाद दोनों कारों की सेफ्टी की डिटेल सामने आ गई। इस वीडियो को निखिल राणा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस एक्सीडेंट की फोटोज को उनके एक सब्सक्राइबर ने केरल से शेयर की थीं। जहां यह दुर्घटना हुई थी।

वीडियो के मुताबिक, एक मर्सिडीज बेंज ई-क्लास लग्जरी सेडान किआ सेल्टोस से टकरा गई। यह साफ नहीं है कि यहां वास्तव में गलती किसकी थी। हादसे में दोनों कारों का लेफ्ट हिस्सा डैमेज हो गया है। तस्वीरों को देखकर पता चलता है कि इस एक्सीडेंट में किआ सेल्टोस को ज्यादा नुकसान हुआ है।फुल टैंक करा लिया तो आप इस कार को चलाते-चलाते थक जाएंगे, पेट्रोल नहीं होगा खत्म! 850Km से ज्यादा दौड़ेगी
दोनों कारों के पैसेंजर सुरक्षित रहे
एक्सीडेंट में फ्रंट बंपर, हेडलाइट, फेंडर और लेफ्ट टायर सभी डैमेज हो गए। किआ सेल्टोस का केबिन बरकरार है। हालांकि, इस दुर्घटना में बोनट भी डैमेज हो गया है। मर्सिडीज-बेंज की बात करें तो एक्सीडेंट में ई-क्लास भी डैमेज हुई। किआ सेल्टोस की तरह ही ई-क्लास में भी हेडलाइट, बंपर का एक हिस्सा, फेंडर और बोनट डैमेज हुआ। इस एक्सीडेंट में डोर और ORVM को भी कुछ नुकसान हुआ है। अच्छी बात ये रही कि दोनों कारों में सवार पैसेंजर को कुछ नहीं हुआ।

इन लोगों को दूर से ही पहचान रही ट्रैफिक पुलिस, फिर गाड़ी चलाने वाले को पकड़कर कर रही तगड़ा चालान
सेल्टोस को सिर्फ 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग
किआ ने हाल ही में सेल्टोस का फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में लॉन्च किया है। एक्सीडेंट का शिकार हुई SUV असल में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल है। नई सेल्टोस की डिलीवरी पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में किआ सेल्टोस को 3-स्टार रेटिंग मिली थी। दूसरी तरफ, मर्सिडीज बेंज ई-क्लास को सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।

Categorized in: