बढ़िया कैमरा क्वालिटी और दमदार बैटरी वाले मोटोरोला के एक बजट फोन पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। ये ऑफर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट इस सस्ते फोन पर 4000 रुपये का छूट दे रहा है। लेकिन आप चाहे तो इस फोन को बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद 549 रुपये में खरीद सकते हैं।

Motorola e32 पर डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स 
Motorola e32 के एमआरपी की बात करें तो यह डिवाइस 11,999 रुपये है। वहीं फ्लिपकार्ट इसे 33% के डिस्काउंट के बाद 7999 रुपये में बेच रहा है। Kotak Bank Credit Card से EMI पर फोन को खरीदने पर आप 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके बाद फोन को 1000 रुपये सस्ते में खरीद पाएंगे। अगर आपके पास आपका पुराना स्मार्टफोन ठीकठाक हालत में है तो नए फोन की खरीदारी पर एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। पुराने फोन को देकर 7,450 रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं। एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस पर आधारित होती है।

Moto E32 के स्पेक्स और फीचर्स
Moto E32 में 6.5 इंच का IPS LCD पैनल और HD+ रिज़ॉल्यूशन और 90Hz का रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Moto E32 के हुड के नीचे Helio G37 चिपसेट मौजूद है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ है। इसमें 10W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 30fps फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

Categorized in: