ट्रायम्फ अपनी 2023 स्ट्रीट ट्रिपल लाइन-अप को लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। इसे भारतीय बाजार में 16 जून को लॉन्च किया जाएगा। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इसके R वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 से 10.30 लाख रुपए होगी। जबकि RS की एक्स-शोरूम कीमत 11.60 से 12 रुपए के करीब होग। वैरिएंट के आधार पर कीमतों में 50 हजार से 1 लाख रुपए का अंतर होगा। ट्रायम्फ ने इस बाइक की लॉन्चिंग में कुछ महीनों की देरी हो चुकी है।

दोनों के इंजन का पावर अलग होगा
अपडेटेड ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल R में 765cc लिक्विड-कूल्ड, थ्री-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो 120hp का पावर जनरेट करेगा। जबकि स्ट्रीट ट्रिपल RS में यह मोटर 130hp का पावर जनरेट करेगी। यानी R की तुलना में RS में ज्यादा पावर मिलेगा। हालांकि दोनों में 80Nm पीक टॉर्क ही मिलेगा। दोनों वैरिएंट में 6-स्पीड गियरबॉक्स पर स्टैंडर्ड तौर पर एक अप/डाउन क्विकशिफ्टर भी मिलता है।

राइडिंग मोड और डिस्प्ले भी अलग
इस बाइक में IMU असिस्टेड कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है। स्ट्रीट ट्रिपल R में अब चार राइड मोड्स रोड, रेन, स्पोर्ट और राइडर (पूरी तरह से कंफिगरेबल) हैं। दूसरी तरफ, RS में एक एकस्ट्रा ट्रैक मोड भी मिलता है। इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए सभी सेटिंग्स को RS पर 5-इंच, कलर TFT डिस्प्ले के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। जबकि R में बेसिक LCD डिस्प्ले रही मिलेगा। इस नई बाइक की चेसिस में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है।

Categorized in: