मनेन्द्रगढ़। कालरी की बंद पड़ी खदानों से लोहा चोरी कर बेचने वाला एक युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। इस लोहा चोर पर पुलिस की काफी समय से नजर थी। मामले में विवेचना जारी है जिससे और भी खुलासा हो सकता है। मामले की जानकारी देते हुए मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि द 20 जुलाई 2020 को थाना मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ आरक्षक इस्तेयाक खान को मुखबिर से सूचना मिली की मनेन्द्रगढ़ की ओर से पिकअप वाहन क्र- सीजी 16 – 2635 सफेद रंग में कबाड़ लोड कर मध्यप्रदेश की तरफ जाने वाली है जो चोरी से संबंधित कबाड़ रखा हुआ है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया! पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर पंकज शुक्ला , और एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उके के दिशा-निर्देश पर सउनि नईम खान के नेतृत्व मे टीम गठित कर सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया ! सिद्ध बाबा घाट के पास घेराबंदी कर उक्त पिकअप वाहन क्र- सीजी 16 – 2635 सफेद रंग को रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम सकील अहमद उर्फ मस्सा पिता मुस्ताक अहमद उम्र 32 वर्ष
वार्ड नं0 14 थाना मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया का रहने वाला बताया। पिकप के डाला को चेक करने पर उसमे लोहे का 2 एंगल में लगा चार पहिया, लोहे का एंगल जिसमे प्लेट लगा हुआ रोलर, चेचिस, लोहे का चादर प्लेट, नट बोल्ट, सरिया छोटे-बडे , बीड का टुकड़ा, छोटा पटरी लोहे का व अन्य लोहे के छोटे-बडे टुकड़े मिले जिसका कुल वजन 2 टन था और उसकी कीमत 35 हजार रू के आसपास थी को बरामद कर पीकप वाहन व कबाड़ को जप्त किया गया!
पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त कबाड़ को एसईसीएल की बंद पड़ी खदान मलगा से चोरी कर झगराखाण्ड होते हुए बुढ़ार ले जाना बताया। आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4) जा-फौ-/379 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही मे सउनि नईम खान, आरक्षक इस्तेयाक खान, जितेन्द्र ठाकुर, भूपेन्द्र यादव, विद्यानंद, प्रमोद यादव का सराहनीय योगदान रहा।
