भूपेश भैया भूल न जाना , राखी का तोहफा भिजवाना

मनेंद्रगढ़ | मनेंद्रगढ़ में पूर्व घोषित मेडिकल कॉलेज बनवाना और मनेंद्रगढ़ को जिला बनाना यह मनेंद्रगढ़ के उन बहनों की पुकार है जिन्होंने रविवार से मुख्यमंत्री भूपेश भैया को राखी भेजने की मुहिम शुरू की और मनेंद्रगढ़ एवं आसपास क्षेत्र की सभी महिलाओं , बहनों से अपील की कि वह भी भूपेश भैया को राखी भेजें और साथ ही प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को पत्र भेजकर मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज और जिले का सपना साकार कर एक भाई से अपनी बहनों के लिए रक्षाबंधन का तोहफा मांगा गया है|
दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्य सरकार से मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट मांगी है। वहीं पिछले 38 वर्षों से मनेंद्रगढ़ क्षेत्र की अनवरत संघर्षरत जनता प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री को आशा भरी निगाहों से निहार रही है । पुरुषों के साथ क्षेत्र के विकास के लिए महिलाओं ने भी प्रमुखता से सामने आकर क्षेत्र के लिए यह जो प्रयास शुरू किया है निश्चित ही यह बहुत ही प्रशंसनीय है और जानकारी मिली है कि अब तक 50 से ज्यादा महिलाओं ने पत्र भेज चुका है और मनेंद्रगढ़ से यह हजारों की संख्या में जाने की उम्मीद है मनेंद्रगढ़ के हर घर से कम से कम एक पत्र जाए ऐसी अपील महिलाओं के द्वारा की गई है । रविवार को शहर के मोहरपारा में निवासरत रोजी परवीन ,चैनपुर निवासी अदिति सिंह, ग्रामीण बैंक के पास रहने वाली विद्या जाधव ,वार्ड क्रमांक 11 की संगीता गुप्ता , पूर्णिमा ताम्रकार श्री राम मोबाइल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स , श्रीमती सोनू सोनी सीताराम ज्वेलर्स फवारा चौक, प्रियंका गुप्ता सिविल कोर्ट के पीछे एवं सपना वैश्य श्रीराम बैग हाउस आदि महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भैया को राखी के साथ एक भावपूर्ण पत्र प्रेषित किया जिसमें पूर्व घोषित मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर भेजे जाने एवं मनेंद्रगढ़ को जिला बनाकर अपनी बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिए जाने की मांग की रक्षाबंधन पर बहनों की इस पहल की नागरिकों ने मुक्त कंठ से सराहना की है |

Categorized in: