रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- हरेली तिहार के अवसर पर नगर पंचायत द्वारा नगर के  एसएलआरएम सेंटर में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता वरिष्ठ पार्षद अशोक जयसवाल सहित वार्ड पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ कर पौधरोपण भी किया गया।हरेली त्यौहार के अवसर पर सर्वप्रथम हल जुवाठ एवं बैल जोड़ी की पूजा अर्चना कर नगरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की गई वही गऊ पालको से गोबर खरीदकर नगर पंचायत छेत्र में भी गोधन न्याय योजना की शुरुआत कर दी गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा एसआरएलएम सेंटर परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

                 
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नगर वासियों को हरेली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि हरेली तिहार के शुभ मुहूर्त में रामानुजगंज में भी गोधन न्याय योजना की शुरुआत हो रही है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौरक्षा के उद्देश्य से शुरू किया गया यह प्रयास निश्चित रूप से लाभकारी होगा तथा जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने गोबर खरीदने की इस योजना के सफलता की कामना करते हुए सभी से सहयोग की अपील की है। वरिष्ठ पार्षद अशोक जयसवाल ने कहा कि यह योजना भूपेश बघेल सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगा ।हरेली तिहार के अवसर पर आयोजित हल जुवाठ पुजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम में पार्षद राजनाथ विश्वकर्मा, प्रमोद कश्यप, संतोष गुप्ता, विजय रावत, अशोक गोड़, उषा गुप्ता सांसद प्रतिनिधि सुभाष केशरी, पवन गुप्ता एल्डरमैन सनोज दास, रामजी वर्मन सी एम ओ सुमित मेहता राजस्व निरीक्षक अजय गुप्ता, जगरनाथ गुप्ता, जगदीश राम, विनोद केशरी सहित सभी कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह की बहने बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

2017 में ही कर दी गई थी गोबर खरीदने की शुरुआत- नगर पंचायत रामानुजगंज छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मात्र नगर पंचायत है जहां इस योजना का बीजारोपण वर्ष 2017 में ही हो चुका था। 2017 में तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के प्रयास से गऊ रछा करने एवं स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से गोबर खरीदने की शुरुआत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से की गई थी परंतु इसमें आशातीत सफलता नहीं मिलने के कारण यह योजना नहीं चल सकी थी।

Categorized in: