रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बलरामपुर कोरो ना महामारी रामानुजगंज जिले के 192 उपस्वास्थ्य केंद्रों में पदस्त 350 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कोरेना महामारी के खिलाफ जंग लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है। जिले के 3 राज्यों को छूने वाली 5 सीमाओ पर 24 घंटे यह ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सेवा दे रहे हैं ।                                                                             

बलरामपुर रामानुजगंज जिले  के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरुष जो उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्य करते हैं इनके द्वारा जिले मे कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु प्रत्येक गांव में जो भी लोग बाहर से गांव में आ रहे हैं उनको होम आइसोलेशन में रहने की समझाइश दे रहे हैं  एवं किसी भी प्रकार का सर्दी खासी बुखार आने पर तुरंत हॉस्पिटल जांच के लिए जाने को बोला जा रहा है। रामानुजगंज कन्हर चेक पोस्ट,कुसमी करौंदा चेक पोस्ट तथा  धनवार चेक पोस्ट जो उत्तर प्रदेश की सीमा को छूता है वही तुमगवा जो मध्य प्रदेश की बॉर्डर को छूता है में आने जाने वाले सभी लोगों का हिस्ट्री एवं टेंपरेचर जांच किया जा रहा है चेक पोस्ट पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई गई है इनके द्वारा चेक पोस्ट पर 24 घंटे आने जाने वाले लोगों का जांच किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि जिले में हमारे सभी स्वास्थ्य संयोजक भाई-बहन पूरी ईमानदारी के साथ 24 घंटे सेवा दे रहे हैं।

3 राज्यों की, 5 सीमाओं पर प्रतिदिन 1 हजार से अधिक लोगों की की जारी है स्वास्थ्य जांच- ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक जो जिले के 5 स्थानों पर 3 राज्यों की अंतर्राज्यीय सीमाओ पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 24 घंटे तैनात है जिनके द्वारा प्रतिदिन 1000 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के द्वारा कन्हर चेकपोस्ट रामानुजगंज में जहां 898 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया वही धनवार उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर 557 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

2 दिनों से कार्य बढ़ा-  स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि पहले जहां पूरे जिले में 300 से 400 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण सीमाओं पर होता था वही 2 दिनों से 1000 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

धनवार एवं रामानुजगंज में लग रही है लंबी कतार- रामानुजगंज अंतर्राज्यीय कन्हर चेकपोस्ट एवं धनवार उत्तर प्रदेश सीमा पर सबसे अधिक गाड़ियों का आना-जाना विगत 2 दिनों से प्रारंभ हो गया है जिस कारण स्वास्थ्य परीक्षण कराने वालों की लंबी कतार लग रही है। तीन अन्य अंतर्राज्यीय सीमाओं में लोगों का आना जाना अभी भी कम ही है।

Categorized in: