सूरजपुर- कोरोना वायरस का कहर अभी थमा ही नहीं कि कुदरत ने एक और कहर बरपा दिया है। शनिवार को यहां तेज आंधी तूफान के साथ जमकर ओले गिरे इससे लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है बड़े-बड़े पेड़ धराशाई हो गए वहीं कई लोगों के छानी छप्पर व बाड़ी में लगे सब्जी भाजी को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के आकस्मिक पहुंचे इस क्षति का आंकलन करने स्वयं जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह ने गांवों का दौरा कर किसानों को सांत्वना दे रहे हैं कि हर हाल में उनके नुकसान की भरपाई राज्य सरकार करेगी, इसके लिए उन्होंने प्रशासन को भी नुकसान काआंकलन शीघ्र कर मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह कल देर शाम हुए आंधी तूफान व बारिश के बाद आज सुबह से ही अपने जनपद क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं और प्रभावित ग्रामीण किसानों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना ही नहीं बल्कि यह भी ढांढस बंधा रहे कि वे उनके हर सुख दुख में साथ हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक विपदा की इस घड़ी में ग्रामीण किसानों के नुकसान का आंकलन जल्द से जल्द कर मुआवजा वितरित करें जिससे किसानों को राहत मिल सके।जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह सिंह रविवार को जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेल्टिकरी शिवनारायण सिंह गिरवरगंज पचिरा ग्राम पंचायत गेतरा निवासी ग्राम संतोष सिंह , बालम सिंह , आलम सिंह , जनपद अध्यक्ष ने विभिन्न ग्रामो का दौरा कर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

Categorized in: