प्रेमनगर(पप्पू यादव)- जिले के विकास खण्ड प्रेमनगर के ग्राम पंचायत सलका के ग्रामवासी आज भी बारहमासी सड़क की समस्या जुझ रहे है ग्रामवासियों के अनुसार आज से 10से 12 वर्ष पूर्व चंदननगर एवं सलका पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था जिसे ठेकेदार के द्वारा कुछ दिनों के बाद आधे अधूरे कार्य कराकर कार्य को बंद कर दिया गया है ग्रामीणों का कहना है कि शासन और प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है लेकिन आज तक अधूरे पुलिया निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के संबंध में कोई पहल नही किया गया ग्रामवासियों के अनुसार ग्राम पंचायत सलका ग्रामीणों अपने मुख्यालय प्रेमनगर आने जाने के लिए 15 से 20 किलोमीटर घूम कर आना पड़ता है चंदननगर प्रेमनगर एवं अन्य लगे हुवे नजदीकी ग्रामीणों को सलका होते हुवे आने जाने में भारी परेशानयों का सामना करना पड़ रहा है बरसात के दिनों में तो अटेम नदी में पानी कई महीनों तक भरे होने से आसपास के ग्रामीणों को नदी के रास्ते आने जाने में भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने इस बिषय में विधानसभा चुनाव के समय मे भी इस संबध में जनप्रतिनिधि व नेताओं को अवगत कराया था। उस समय अश्वावासन भी दिया गया जैसे ही हम लोगों का सरकार बनेगा वैसे ही इस अधूरे पुलिया निर्माण कार्य को हमारे द्वारा पूरा कराने का प्रयास किया। जाएगा लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव भी हो गया सरकार भी बन गयी लेकिन अटेंम नदी का अधूरा पुलिया निर्माण आज तक पूर्ण नही हुवा जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

इस संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली गई जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि विकास खण्ड मुख्यालय प्रेमनगर चंदन नगर से इधर लगे हुवे ग्रामों में निवासरत ग्रामीणों को आवागमन हेतु अम्बिकापुर के लिए बहुत ही सीधे रास्ता सलका होते हुवे पुलिया निर्माण हो जाने से उपलब्ध हो सकेगा यह रास्ता सलका मुडग़ांव होते हुवे डॉड़गांव होते हुए बिलासपुर से अंबिकापुर मुख्य मार्ग में जोड़ती है। जहां से अम्बिकापुर आने जाने हेतु आसपास के ग्रामो को सुविधा उपलब्ध हो सकेगा।

Categorized in: