प्रेमनगर(पप्पू यादव)- प्रेमनगर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नवापाराकला में राजाकछार कैलास राम घर से जला राम घर तक पूरे नवापाराकला के ग्राम वासी आज भी विकास से कोसो दूर कीचड़ वाले रास्ता में आने जाने को मजबूर कर जाना पड़ता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नवापाराकला जिला सूरजपुर के पंचायतों में सबसे बड़े जनसंख्या आबादी वाला पंचायत है मोहल्लेवासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत के द्वारा हमारे पारा के सड़क में मुरुम या ऐसा कोई पहल नही किया जाता है कि जिससे हमारे राजाकछार मोहल्ले की सड़क में बरसात के दिनों में कीचड़ न हो सके और मोहल्लेवासियों को आवागमन के लिए सही रास्ता मिल सके।

ग्राम पंचायत नवापारा कला में ऐसे कई मोहल्ले हैं जिन मोहल्लों में आने जाने वाले ग्रामीणों को बरसात के दिनों में परेशानी हो रही है लेकिन पंचायत के द्वारा कोई उचित पहल नही किया जा रहा है।

जबकि आज प्रत्येक गांव में पंचायती राज व्यवस्था लागू है प्रत्येक ग्राम प्रत्येक पंचायतों में छोटी मोटी मूलभूत सुविधा के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा राशि की ब्यवस्था किया जाता है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत नवापारा कला में बहुत ऐसे ऐसे मूल भूत सुविधा है जिसे सीधे नजर अंदाज किया जाता है ग्रामीणों ने शासन से मांग करते हुवे अपने मोहल्ले के रास्ते को आने जाने लायक बनाने की अपील की है।

Categorized in: