रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम तालकेश्वरपुर में 10 लाख रुपए लागत से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है जिसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है पुलिया के नीव में बिना तोड़े हुए बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए जा रहे हैं जिससे पुलिया के अस्तित्व पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाएगा वहीं ग्रामीणों ने गुणवत्ताविहीन निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी जांच कर गुणवत्ता में सुधार किए जाने की मांग की है।

                  प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तालकेश्वरपुर के चितवामंदा प्राथमिक शाला के पास पुलिया का निर्माण पंचायत के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें व्यापक स्तर में अनियमितता बरती जा रही है कार्य में किस प्रकार से अनियमितता बरती जा रही है इससे इस बात से समझा जा सकता है कि पुलिया के नीव में बिना तोड़े हुए पत्थर डाल दिए जा रहे हैं जिससे पुलिया के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाएगा। जब नीव कमजोर होगा तो पुलिया मजबूत कैसे रहेगा।

गुणवत्ता विहीन कार्य पर उप अभियंता ने सरपंच सचिव को थमाया नोटिस- उप अभियंता विकास तिवारी ने तालकेश्वरपुर में बन रहे पुलिया निर्माण में बरती जा रही अनियमितता पर सरपंच सचिव को नोटिस थमा लिखा है कि कार्य में जो पत्थर का उपयोग किया जा रहा है वह तोड़ा नहीं गया है साथ ही कुछ पत्थर बलुआ टाइप का है जिसे उप अभियंता ने दो दिवस के अंदर हटा हैंड ब्रोकन पत्थर का उपयोग करने के निर्देश दिए है। श्री तिवारी ने कहा कि यदि पत्थर को हटा हैंड ब्रोकन पत्थर का उपयोग नहीं किया जाता है तो कार्य को बंद करा निरस्त करने हेतु प्रस्तावित किया जाएगा।

Categorized in: