अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। आईपीएस प्रकाश टी पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल छत्तीसगढ़ सेंटर ने कुसमी स्थित 62 बटालियन सीआरपीएफ कैंप का दौरा शुक्रवार को किया.

दौरें में पहुंचे आईपीएस प्रकाश टी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा नक्सल से लड़ने के लिए बेहतर ढंग से परिचालन ड्यूटी करें. साथ ही स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ के बीच बेहतर तालमेल के साथ आम सूचना आधारित परिचालन ड्यूटी पर बल दिया. इसके साथ-साथ जवानों को कोरोना वायरस महामारी के बारे में जानकारी तथा बचाव के उपाय बताकर पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा कुसमी स्थित सीआरपीएफ कैंप के 2 जवानों को बेहतर परीचालनिक ड्यूटी के निर्वहन के लिए पुरस्कृत किया. इस अवसर पर 62 बटालियन के कमांडेंट मनीष कुमार मीणा, टीआर कोसीमा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, विकास चौधरी वित्तीय कमान अधिकारी तथा एसडीओपी कुसमी मनोज तिर्की व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थें।

Categorized in: