एक आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं के तहत मामला हुआ है दर्ज

अंबिकापुर। दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में कोतवाली थाना पुलिस ने 02 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करके 06 दोपहिया वाहन जप्त किया है। जब्त किए गए वाहनों की कीमत लगभग 03 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्त में आए एक आरोपी चन्दन गुप्ता पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण में शामिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक राधा देवी निवासी मायापुर ने 19 मार्च को थाना कोतवाली में रिपोर्ट कराया था कि 16 मार्च को वह अपनी स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 7675 से घर के पास काम से गई थी। स्कूटी को खड़ा करके काम का बातचीत करने गई, वापस आई तो स्कूटी नहीं था। मामले में पुलिस ने धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस टीम को दोपहिया वाहन चोरी की आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई करने एवं प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं चोरी गयी दोपहिया वाहन को बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके आसपास के भवनों में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के अवलोकन किया और अज्ञात आरोपी के तलाश में लगी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चंदन गुप्ता अपने साथी जीवन कैलाश के साथ समलाया मंदिर के पास मोटरसायकल चोरी करने के फिराक में लगा है। सूचना पर पुलिस टीम ने चंदन गुप्ता पिता कन्हैया गुप्ता 22 साल, निवासी घुटरापारा, सनराइज स्कुल के बगल की गली व जीवन कैलाश उर्फ बुट पिता बंशु ऑमो 27 साल निवासी ग्राम धंधापुर महुआपारा, थाना राजपुर को कब्जे में लिया। पूछताछ में ये गोल-मोल जबाब दे रहे थे। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होंने शहर एवं आसपास से मोटरसायकल व स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने रिपोर्टकर्ता महिला का स्कूटी, होण्डा ड्रीम मोटरसायकल दर्रीपारा तालाब के पास से, टीव्हीएस स्पोर्ट मोटरसायकल मंडी रोड सूरजपुर से, स्पलेन्डर प्लस मोटरसायकल जिला चिकित्सालय अंबिकापुर से, एक स्पेलेन्डर प्लस मोटरसायकल बिलासपुर चौक अंबिकापुर से, सफेद रंग का स्कूटी महामाया मंदिर तालाब के पास से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर घुटरापारा नहर रोड नर्सरी के पास से 02 स्कूटी व 04 मोटरसायकल पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी चंदन गुप्ता के विरुद्ध थाना अंबिकापुर में धारा 307, 34 भादंसं व धारा 457, 380 भादंसं का प्रकरण पंजीबद्ध है, जिस पर चालानी कार्रवाई हुई है। आरोपियों का कृत्य धारा 111 बीएनएस का पाए जाने पर प्रकरण में जोड़ा गया है। मामले मे अग्रिम जांच, विवेचना जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सीपी तिवारी, उप निरीक्षक केके यादव, आरक्षक सतेंद्र दुबे, रामशंकर यादव, नितिन सिन्हा, अमित विश्वकर्मा, विवेक राय, उमाशंकर साहू, मंटूलाल गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय ¢रहे।

Categorized in: