अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। हिण्डाल्को द्वारा संचालित ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु सामरी एवं आस पास के क्षेत्र में लगातार जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं. जिसमें क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं अन्य के द्वारा भागीदारी भी बढ़ – चढ़ के दी जा रही है।
हिण्डालको खान प्रमुख राजेष रंजन अंबस्ट के मार्गदर्षन में क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए मनरेगा कार्यक्रम के अंर्तगत छोटे तालाब निर्माण में कार्यरत श्रमिकों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सी.एस.आर. विभाग के माध्यम से किया जा रहा है. जिसके अंतर्गत क्षेंत्र मे मास्क , सेनिटाइजर एवं साबुन का वितरण कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का प्रयास किया जा रहा है जो आगे भी लगातार जारी रहेगाा। इस कार्यक्रम में हिण्डाल्को के वरिष्ट चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मिथिलेष कुमार ने कार्यरत श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग कर मास्क के प्रयोग के बारे में विस्तृृत जानकारी दी , साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी से साफ सफाई पर विषेष ध्यान देने की बात कही।
सी.एस.आर. प्रमुख विजय मिश्रा ने बताया कि हिण्डालको द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु क्षेत्र में लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोगों से सामाजिक दूरी , साबुन / हैंडवाॅष से लगातार हाँथ धोने एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर कम से कम जाने के बारे में अपील कर स्वंय एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखनें में अपनी भागीदारी देने की बात कही।
कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर सफल आयोजन में सी.एस.आर. विभाग के रोहित श्रीवास्त्व एवं फ्रांसिस नाग की अहम भूमिका रही , जिसमें ग्राम दातरम ,इदरी एवं आस पास के क्षेत्र में मनरेगाा में कार्यरत करीब 150 श्रमिकों एवं ग्रामीणों के बीच 400 साबंन 250 मास्क का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सचिव, मुकेष गुप्तां सरपंच, देवेंद्र राम एवं पंच बहादुर उपस्थित थें

Categorized in: