बलरामपुर/रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कुसमी विकासखंड के ग्राम अमटाही में हिंडालको कंपनी के द्वारा गांव में मनरेगा के तहत बनी सड़क जिससे 15 मीटर छोड़कर उत्खनन किया जाना था ठेकेदार के द्वारा सड़क से सटाकर उत्खनन कर दिया गया जिससे प्रतिदिन दुर्घटनाएं जहां हो रही है वहीं मनरेगा सड़क में 10 टन तक वाहने जानी थी वहां 30 से 35 टन क्षमता की वाहने बॉक्साइट लेकर जा रही हैं  रही है इससे सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर पैदल आना जाना भी मुश्किल हो गया है इसकी शिकायत लेकर गांव के सरपंच लरंगसाय नगेसिया एवं उपसरपंच विकास गुप्ता सहित ग्रामीण बलरामपुर पहुंच कलेक्टर से इसकी शिकायत कर हिंडालको कंपनी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।

                     ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत अमटाही से सामरी मुख्य मार्ग एवं बठान टोकरी से राजेंद्रपुर मोड़ तक मनरेगा के तहत सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत के द्वारा किया गया था जिसमें 10 टन तक का वाहन आना-जाना कर सकती थी परंतु हिंडालको कंपनी की 30 से 35 टन क्षमता की वाहने आना जाना कर रही है जिस कारण सड़क की ऐसी स्थिति हो गई है कि इसमें पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायत के उपसरपंच विकास गुप्ता ने बताया कि सड़क से 15 मीटर छोड़कर हिंडालको कंपनी के द्वारा उत्खनन किया जाना था परंतु ठेकेदार के द्वारा मनमानी पूर्वक सड़क के 1 मीटर छोड़कर ही उत्खनन कर दिया गया आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच एवं उपसरपंच ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हिंडालको कंपनी एवं ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

3 साल बाद भी नहीं भर पाया गड्ढा- ग्राम पंचायत अमटाही के उपसरपंच विकास गुप्ता ने आरोप लगाया कि हिंडालको कंपनी के द्वारा उत्खनन करा कर गड्ढे छोड़ दिए गए हैं इन गड्ढों को भरकर इन में पौधारोपण किया जाना था परंतु 3 वर्ष के बाद भी गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं वही इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है परंतु हिंडालको बेपरवाह बना हुआ है।

समस्या बताने पर हिंडालको कंपनी के मैनेजर द्वारा ग्रामीणों से किया जाता है दुर्व्यवहार- हिंडालको के द्वारा उत्खनन से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से जब हिंडालको कंपनी के मैनेजर को ग्रामीणों के द्वारा अवगत कराया जाता है तो समस्या को हल करने की जगह हिंडालको कंपनी के मैनेजर द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया।

Categorized in: