दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां देर रात एक तेज रफ्तार वैन वाहन क्रमांक CG 10 EQ 1394 ने बाइक को जबरजस्त टक्कर मार दी जहाँ इस हादसे में 1 की मौके पर मौत व 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं यह दुर्घटना करंजी चौकी के दतिमा से लटोरी मार्ग डेंजर जॉन राई जंगल के पास हुई है। मृतक राम सागर देवांगन पिता स्व. मोहन साय देवांगन अपने छोटे भाई के साथ सूरजपुर नेवरा अपने बहन को लेने गए हुए थे वापस लौटते वक्त जैसे ही दतिमा चौक से आगे डेंजर जॉन राई जंगल पहुचे करसु बाजार से वापस सूरजपुर की ओर जा रही वैन वाहन क्रमांक CG15 CU 5261 ने इतनी जबरदस्त टक्कर मार दी कि राम सागर की मौके पर मौत हो गई और भाई-बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जानकारी मिलते ही करंजी चौकी प्रभारी चित्रलेखा साहू सहित पूरी बल पहुचे और तत्काल घायलों को अस्पताल भेजवाया गया।

Categorized in: