राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दाई-बबा दिवस हेल्थ मेला का आयोजन बुधवार को किया गया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत कुमार सिंह ने बताया की आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य हेतु तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के उ‌द्देश्य से प्रत्येक बुधवार को आयोजित किये गए हेल्थ मेला में दाई-बबा दिवस का आयोजन जिले के प्रत्येक आयुष्मान मंदिर में व्यापक स्तर पर किया गया, उक्त आयोजन का उ‌द्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान, तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर करना है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्मृति एक्का ने बताया की जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में दाई बबा दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे दाई बबा जनो का सम्मान को ध्यान में रखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बुजुर्गो का हेल्थ चेक अप किया गया, उन्हें स्वास्थ्य सम्बन्धी लाभकारी जानकारी प्रदान की गयी, शारीरिक मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहने विभिन्न गतिविधि के बारे में बताया गया (स्वास्थ्य केन्द्रों में बुजुर्गा को मिलने वाली निः शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया । सुश्री एक्का ने बताया जिले में कई स्वास्थ्य केन्द्रों में हल्दी चावल फूल के माध्यम से आमंत्रण दिया गया जिस से बुजुर्ग जन बहुत ही खुश हुए कई जगह उनके सम्मान में स्वागत गीत गया गया इस दौरान कई सम्मानित जनों ने इस तरह के आयोजन के लिए बधाई दिया। कई केन्द्रों में स्थानीय बोली में वहाँ के लोगों को जागरूक करते हुए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने हेतु उत्साहित किया गया। सभी केन्द्रों में इस दौरान फीड बेक भी लिया गया। ग्राम बरदर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आये निर्मल मांझी निवासी संतोषीनगर ने बताया की आज स्वास्थ्य केंद्र में दाई बबा आयोजन से बहुत खुश हु पहले से मै यहाँ अपना बीपी सुगर जांच कराने आता हूँ, पिछले 02 साल से नियमित मैं यहाँ अपने जांच के लिए आता रहता हूँ, मैं शासन को वृद्धो के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देता हु आज मैं अपने पोते के साथ कार्क्रम में आया था । कार्यक्रम में आये शिवा कुजूर स्थानीय निवासी ने बताया की मैं इस केंद्र में नियमित आता हु लेकिन पहली बार आज जब मुझको आमंत्रण मिला तो मैं पूछा की क्या आयोजन हो रहा है, जब बताया की आपके सम्मान में हमारे केंद्र में जो सुविधा मिल रही है उसके बारे में बतायेगे और आप भी अपने अनुभव बताएँगे और तुरंत हाँ कहा। शिवा कुजूर ने सरकार का आभार जताया और कहा पहले में यहाँ जांच के लिए आता रहता था लेकिन आज माला पहनाकर और नारियल देकर जब स्वागत किये तो में बहुत खुस हुआ, ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए। श्रीमती दीपाली मांझी निवासी संतोषीनगर जो की कमजोरी के कारण स्वास्थ्य केंद्र में आती रहती है ने बताया की मुझे घर में निमंत्रण देने आये थे हन्दी चावल फूल से निमंत्रण दिया तो मैं आश्चर्य से पूछी अस्पताल में क्या हो रहा है, आज आई मुझे जब माला व नारियल देकर स्वागत किया गया तो मुझे बहुत खुसी हुआ, मुझे मुफ्त में विटामिन सिरप मिला। मैं ऐसे आयोजन के लिए यहाँ के सी एच.ओ, नर्स, मितानिन को आशीर्वाद देती हु और सरकार का धन्यवाद देती हूँ। मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत कुमार सिंह ने
बताया की सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजित यह कार्यक्रम सभी दाई बबा को आमंत्रित किया गया था, जिसमे सभी जगह कार्यक्रम हुए है, इस तरह के कार्यक्रम में सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, आज स्वास्थ्य केन्द्रों में आये सभी लोगों का आभार जताया और कहा की नियमित अपने स्वास्थ्य जांच कराते रहे और स्वास्थ्य रहे।

Categorized in: