रामानुजनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर विधायक भूलन सिंह मरावी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया‌ और प्रकृति के संतुलन के लिए एक पेड़ मां के नाम पर लगाने का आह्वान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर पौध-रोपण किया। विधायक भूलन सिंह रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत बद्रिकाश्रम पहुंचे जहां फलदार वृक्ष आम का पौधा रोपण किया।इसके उपरांत विधायक जिला मुख्यालय सूरजपुर स्थित कृष्ण कुंज बाग में पीपल वृक्ष के पौधे का रोपण कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर मानव जीवन में पेड़ों को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से एक पेड़ मां के नाम पर लगाने का आह्वान किया। यहां वृक्षारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता और पूर्व पापुनि अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल कलेक्टर एस जयवर्धन जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह भी शामिल हुए।इसके बाद पुनः विधायक भूलन सिंह रामानुजनगर आए व यहां आ जा सेवा सहकारी समिति में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा परिसर में पौधरोपण कर उपस्थित किसानों को एक एक पौधे के साथ चयनित किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, केसीसी का चेक तथा धान बीज वितरित किया गया। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किसान हित में किए जा रहे कार्यों के माध्यम से किसानों की आमदनी बढ़ाने सरकार की ओर से लगातार हो रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए जाने की बात कही। कार्यक्रम में राजलाल राजवाड़े शशि कांत गर्ग संत सिंह रामानुजनगर जनपद उपाध्यक्ष राम प्रताप साहू जनपद सदस्य कवल साय सिंह, मानिकचंद्र सिंह,रामानुजनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह देवनगर मंडल अध्यक्ष अनिल साहू ,महामंत्री सौभाग्य दुबे सुमित साहू , उपाध्यक्ष हेमंत यादव, कोषाध्यक्ष विकास दुबे मिडिया प्रभारी अनूप दुबे सोसायटी अध्यक्ष अदल सिंह,बृजाराम साहू,नंदू यादव प्रदीप झा,सरपंच राम सिंह, सुनिता सिंह, राखी देवांगन ,संजीव गुप्ता, सीईओ संजय राय,टी आई राजेन्द्र साहू, सहायक संचालक कृषि आर एल भारिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रफुल्ल गुप्ता,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ के के कुशवाहा समिति प्रबंधक उषा राजवाड़े सहित जनपद पंचायत,कृषि, सहकारिता, उद्यान, पशुपालन विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता, अन्य गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Categorized in: