अंबिकापुर। लॉकडाउन के दौरान गुदरी बाजार में लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंश का पालन नहीं किया गया। मौहेल्लेवासियों के अपील पर प्रशासन ने गुरुवार को आगामी आदेश तक गुदरी बाजार को पूर्ण रूप से बंद करा दिया गया।
गुदरी बाजार में रहने वाले व आसपास के घर वालों ने गुरुवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपते हुए मांग की थी कि गुदरी बाजार को पूर्णत: लॉकडाउन कर दिया जाए।यहां आए दिन बाहर से आने वाले लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां झारखंड व उत्तरप्रदेश से आकर कुछ सब्जी विक्रेता दुकान लगा रहे हैं और उनकी पहचान नहीं हो रही है। इसकी वजह से गुदरी बाजार को पूर्णत: लॉकडाउन कर दिया जाए। यहां सोशल डिस्टेंश का पालन भी नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने भी मौहल्लेवासियों की मांग को ग भीरता से लेते हुए गुरुवार से पूर्णत: बंद करा दिया। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए आगामी आदेश तक गुदरी बाजार को पूर्णत: बंद करने को कहा है। निगम द्वारा प्रतीक्षा बस स्टैंड में शि ट कर दिया गया है। थोक सब्जी दुकानों में कई अन्य राज्यों के गाडिय़ां भी पहुंचती हैं। इसमें झारखंड के न बर के कई पिकअप सब्जी लेकर पहुंचते है, उनपर भी रोक लगाने की जरूरत है।

Categorized in: