बलरामपुर सेमरसोत अभ्यारण्य में साल प्रजाति के 4 नग पेडों की कटाई मामले में वन विभाग की टीम ने जाँच कार्यवाही तेज कर दी है। अवैध कटाई में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए गुरुघासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिज़र्व से डॉग स्क्वाड की टीम घटना स्थल पर पहुँची है। डॉग स्क्वार्ड
और वन विभाग की टीम ने जंगल का चारों कोनों का भ्रमण किया। खोजी कुत्ते की मदद से सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। अवैध कटाई के मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 एवम वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अपराधियों की पतासाजी हेतु गहन जाँच की जा रही है। मौके पर पड़े समस्त वनोपज को निस्तार डिपो बलरामपुर भेज दिया गया है। अधीक्षक सेमरसोत अभ्यारण्य श्री बी एस भगत ने कहा है कि जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।

Categorized in: