बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम जमुआटाड़ में धान लोड ट्रैक्टर ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर जिला अस्पताल में तोड़ा दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधूडिह की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा धान से भरा ट्रैक्टर बलरामपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर जमुआटाड़ के पंचायत भवन के समीप पहुंचा, उसी दौरान सड़क किनारे पैदल चल रहे लगभग 22 वर्षीय युवक सोट चेरवा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे खेत में जा उतरा।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर काफी तेज गति से चालक के द्वारा चलाए जा रहा था और ओवरलोड धान भी ट्रैक्टर में भरा हुआ था

Categorized in: