मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शहर में स्थित सेंट्रल बैंक में एक कर्मचारी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिससे बैंक में हड़कंप मच गया और बैंक को सील कर दिया गया है ! मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में तेजी के साथ कोरोना वायरस अपना पाव पसार रहा है ! प्रतिदिन दो-तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं ! मंगलवार को सेंट्रल बैंक का एक कर्मचारी तथा झगड़ाखांड निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ! सेंट्रल बैंक का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बैंक को सील कर दिया गया है ! सामुदायिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं ! वही लोगों का कहना है कि अब लोगों को कोरोना का डर नहीं रह गया है बहुत से लोग शासन प्रशासन के दिशा निर्देश व गाइडलाइन का पालन नहीं करते दिख रहे हैं ना तो मास्क लगाते हैं और ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है ! सामुदायिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का एक यह भी कारण बताया जा रहा है !

Categorized in: