मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ के रेलवे कॉलोनी में रेलवे के एक सरकारी आवास में रेलवे में पदस्थ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता की लाश पडी़ मिलने से सनसनी फैल गई ! सूचना पर मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी थी !

मिली जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ के रेलवे परिक्षेत्र में स्थित रेलवे के शासकीय मकान में रामकुमार यादव पिता गोवर्धन यादव उम्र 42 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता था ! वह वरिष्ठ अनुभाग अभियंता के पद पर बैकुंठपुर में पदस्थ था और मनेंद्रगढ़ में अकेले ही निवास कर रहा था।उसका पूरा परिवार राखी त्यौहार के समय शिवरीनारायण बिलासपुर गया हुआ है।आसपास के लोगों ने बताया कि 29 अगस्त के बाद से उसे नहीं देखा गया था। जब मंगलवार को उसके रेलवे के सरकारी आवास से बदबू आ रही थी तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस व मनेंद्रगढ़ थाना में दी ! सूचना पर रेलवे पुलिस व मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आवास को खुलवा कर देखा तो घर के अंदर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रामकुमार यादव की लाश पड़ी हुई थी जिससे बदबू आ रही थी ! पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पीएम के लिए शव को भेज दिया था ! पुलिस द्वारा पूरी तरह से मामले की विवेचना की जा रही है !

Categorized in: