मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मवेशियों से होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी एसआई सचिन सिंह ने एक सराहनीय पहल शुरू की है सड़क में बैठे आवारा पशुओं को पुलिस के द्वारा रेडियम पट्टी बनाया जा रहा है ताकि वाहन चालकों को दूर से ही समझ में आ जाएगा कि सड़क पर मवेशी बैठे हुए हैं ! उल्लेखनीय है कि पशु मालिक अपने पशुओं को आवारा छोड़ देते हैं जिसके कारण पशु सड़कों में झुंड के रूप में बैठे रहते हैं जिससे अंधेरे में पशु नहीं दिखते और तेज गति से आने वाले वाहन चालक पशुओं से भीड़ कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं जिससे वाहन चालक घायल हो जाते हैं और किसी किसी को तो अपनी जान गंवानी पड़ जाती है ! सड़क पर बैठे आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह द्बारा एक सराहनीय पहल शुरू करते हुए अब सड़क पर बैठे हुए आवारा पशुओं के गले में रेडियम पट्टी बांधी जा रही है ताकि वाहन चालकों को दूर से ही समझ में आ जाएगा कि सड़क पर मवेशी बैठे हुए हैं ! इससे एक तरफ जहां सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सकेगी वही मवेशी व वाहन चालक सुरक्षित रह सकेंगे ! मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस की इस सराहनीय पहल की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है !

Categorized in: