दतिमा मोड़ (अनूप जायसवाल)- आजादी के अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को करंजी पुलिस ने बाइक पर हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू व सीएसपी जेपी भारतेंदु के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी करंजी लव कुमार पांडेय के उपस्थिति में दतिमा सहित आस-पास भ्रमण करते हुए पुलिस ने भारत माता के जयकारे लगाए और लोगों को अभियान से जुड़ने के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। इस रैली में देखने को मिला कि वाहनों पर सवार पुलिसकर्मी हेलमेट लगाए और तिरंगा लिए चल रहे थे।

इस दौरान चौकी प्रभारी करंजी लव कुमार पांडेय ने बताया कि देश आजादी की 75वी वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत 15 अगस्त के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया गया है। जिससे कि लोगों में देश के प्रति प्रेम की भावना को जागरूक किया जा सके और साथ ही तिरंगे के सम्मान के बारे में उन्हें अवगत कराया जा सकें। इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जवानों द्वारा वाहन रैली को आयोजित की गई। सभी अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाए।

इस रैली में मुख्य रूप से चौकी प्रभारी सहित पुलिसकर्मी एएसआई संजय गोस्वामी, प्रधान आरक्षक विकास सिंह सुनील भारती, राजकुमार सिंह, आरक्षक कृष्णकांत पांडे, सीपी पाल, दीपक किस्पोट्टा, मितेश मिश्रा, इमरान खान, सत्यनारायण सिंह, सैनिक प्रदीप गुप्ता सकिय रहे।

Categorized in: