दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- भैयाथान विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम राई हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में आजादी का अमृत महोत्सव 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया व वीर शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम सीएचओ रागनी गुप्ता के द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर पूजा अराधना कर कार्यक़म प्रारंभ किया गया। तपपश्चात एएनएम आशा तिवारी के द्वारा ध्वजा रोहन किया गया। राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गई। अंत में उपस्थित सभी ग्रामीण जनों को मिष्ठान वितरण किया गया।

इस बीच सीएचओ रागनी गुप्ता ने सभी आमजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज देश ने अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण कर लिए। आजादी का अमृत महोत्सव में इस पावन अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के प्रति एकजूट होकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

इस दौरान मुख्य रूप से आरएचओ रवि भूषण कुशवाहा, इसीदोर तिर्की, प्रीतम रजक, विनय यादव, पार्वती देवांगन, सुधियारो सिंह, रामशंकर पैकरा, हुकुम साय, नेतलाल सिंह, पंचम पैकरा, ज्योतिष कुमार, खगेश्वर पैकरा ,ओमप्रकाश सिंह, नितिन यादव, विश्वरंजन सिंह व अन्य व अन्य मौजूद रहे।

Categorized in: