अंबिकापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा सत्र 2021-22 के कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में सरगुजा के सीबीएसई के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला मुख्यालय अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल अंम्बिकापुर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। होलीक्रॉस, ओरिएंंटल पब्लिक स्कूल का भी परिणाम संतोषजनक सामने आया है।

सेंट्रल स्कूल से कक्षा 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में आस्था कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं, इन्होंने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं ओम एक्का 94 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 10वीं में 95 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें से 87 उत्तीर्ण हुए। इनमें सर्वाधिक 95.4 प्रतिशत अंक सेजल सोनी ने प्राप्त किया।कार्मेल स्कूल में सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 139 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें 134 उत्र्तीण रहे। संदीप यादव ने 97 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान अर्जित किया। द्वितीय स्थान पर मेहूल पांडेय ने 96 प्रतिशत, कृतिका गुप्ता एवं मोहन अग्रवाल, प्रियांषु ठाकुर ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया।

अन्य विद्यार्थियों में तृप्ति जायसवाल ने 94, स्वराज खियानी ने 93, निशा गुप्ता ने 92.8, विनायक राज ने 92.4, निखिल राजवाड़े ने 92, संध्या यादव ने 91.8, रिशिका गर्ग ने 91.8, आयुष अग्रवाल ने 91.6, अमन केसरी एवं असमी वर्मा ने 91.2 प्रतिशत अंक अॢजत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं कक्षा 10वीं में विद्यालय के कुल 251 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 249 उत्र्तीण रहे। हर्षिता श्रीवास्तव ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च अंक अर्जित किया। द्वितीय स्थान प्राप्त अदिती अग्रवाल ने 97.4 प्रतिशत एवं एलिना श्रीन खान ने 97 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। अन्य विद्यार्थियों में दिव्यांशु गुप्ता ने 96.4, आर्या सिन्हा ने 96.2, दिपांकर गुप्ता ने 96.2, प्रांजली यादव ने 95.2, च्रनव कुमार ने 95, यशिका निगम ने 94.4, लकी यादव ने 94, वंशिका अग्रवाल ने 93.4, अंकुश सिंघल ने 93.2, अदिती राय ने 92.8, अनिश राजवाड़े व अर्थव सोनी 92.6, अर्चिता सिन्हा 92.4, निखिल अविजित मिश्रा 92.2, सीप्पी सोनी 92, प्रेक्षा पांडेय 91.8, श्रीवी पटेल 91.8, हनी पोपटानी 91.6, दीपसिखा पन्ना 91.6, यश अग्रवाल 91.6, प्रगती श्रीवास 91.2, आदित्य अग्रवाल 91.2, श्रृती जायसवाल 91, मधुलिका पाठक 90.6, शौर्य गुप्ता 90.4, विशेष गुप्ता 90.4, अदिति श्रीवास्तव 90.4, आयुसिका दुबे 90.4, आस्था शर्मा 90.2, आदित्य प्रताप सिंह 90.2, लवीना मनसानी ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर जीवा ने विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।होलीक्रॉस स्कूल में 10वीं-12वीं में बेहतर प्रदर्शनहोलीक्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा भी परिणाम बेहतर रहा। कक्षा 12वीं में कुल 236 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जिसमें अधिकतम 98 प्रतिशत अंक के साथ तमिश्रा चक्रवर्ती एवं वीरता श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया। अविशा दुबे ने 96.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, अक्षत मिश्रा तथा प्रखर गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, अनन्ता पोद्दार और श्रीजल अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान एवं जाहनवी सिंघानिया ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया है। 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 45 है। 80 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक पानेवाले विद्यार्थियों की संख्या 99 है। 70 प्रतिशत और उससे अधिक अंक पानेवाले 175 विद्यार्थी हंै। कक्षा 10वीं में कुल 298 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जिसमें अधिकतम 98 प्रतिशत अंक के साथ कीर्ति विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

आर्या लाल ने 97.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान, शशांक गोंड 96.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। साक्षी राय ने 96.2 प्रतिशत तथा श्रेया सिन्हा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रियांशी अग्रावाल ने 95.8 प्रतिशत, देवेश विश्वकर्मा 95.6, श्रेया सिंह 95.4 प्रतिशत, सृष्टि राजवाड़े 95.4 प्रतिशत, आकांक्षा सवर्ण ने 95.2 प्रतिशत तथा तोसी गर्ग ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रौशन किया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जेस्सी ने सभी को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।संत हरकेवल विद्यापीठ-संत हरकेवल विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नमनाकला की कुठ प्रीति मिया ने विद्यालय में सर्वाधिक 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय में दूसरे स्थान पर श्रेया दारुका, तीसरे स्थान पर रोहित लकड़ा रहे। वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत व विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में रिषभ तिवारी ने 81 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, चन्द्रप्रभा राजवाड़े 78 प्रतिशत के साथ द्वितीय, हर्ष जैन एवं सुदर्शन मिश्र 74 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर उत्तीर्ण रहे। संस्था के प्राचार्य जयराम मिश्र, संस्था अध्यक्ष हुकुम सिंह तथा संस्थापक पूज्य बाबा संत हरकेवल दास महाराज ने उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Categorized in: