ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को हटाने व अन्य ब्लॉक में स्थानांतरित करने के निर्देश

अंबिकापुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप ने गुरुवार को लुंड्रा जनपद का सघन दौरा कर कई गोठानों का अकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने गोठानों में गोबर खरीदी व वर्मी कंपोस्ट निर्माण कार्य में लापरवाही पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए ग्राम पंचायत सिलसिला के सचिव को निलंबित करने तथा पड़ौली, कर्रा एवं  कोट के सचिव व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने निरीक्षण के दौरान गोठानों में गोबर खरीदी एवं अन्य कार्य में रुचि नहीं लेने पर पड़ौली के सचिव किशोर कुमार गुप्ता को कारण बताओ नोटिस और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के.भगत को हटाने का निर्देश दिए। कर्रा गौठान के सचिव को कारण बताओ नोटिस व ग्रामीण विस्तार अधिकारी श्रवण कुमार को हटाने, ससौली गौठान के सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को खाद छनाई कर भंडारण करने के निर्देश दिए। डहौली, बुलंगा के सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को अन्य विकासखंड में स्थानांतरित करने का निर्देश दिए। जरहाडीह सचिव को गौठान के कार्यों में सुधार लाने व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को हटाने के निर्देश दिए। ग्राम सिलसिला के सचिव वंश बहादुर को निलंबित करने कहा। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि पीएस दीवान, जनपद सीईओ एसएन तिवारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी विवियाना बेक सहित पीओ मनरेगा व सरपंच, सचिव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Categorized in: