नई दिल्ली  – आईबी डायरेक्टर के घर पर सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।  दिल्ली के तुगलक रोड थाना इलाके में आईबी डायरेक्टर के घर पर तैनात एएसआई राजबीर कुमार ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली।

मृतक एएसआई के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच कर रही है, इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Categorized in: