मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समाज के द्वारा मनाए जाने वाले मातमी त्यौहार मुहर्रम के अवसर पर शनिवार को नई सब्जी मंडी नगर पालिका कार्यालय के पास मनेंद्रगढ़ में सार्वजनिक लंगर कमेटी के द्वारा विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया । एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में मातमी त्यौहार मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया । इस अवसर पर शहर में ताजिया के जुलूस निकाला गया जुलूस में भी सार्वजनिक लंगर कमेटी के सदस्यों ने लंगर का वितरण किया । सार्वजनिक लंगर कमेटी में जहीर खान, बरकत अली, सलीम, असलम, शिव चंद गुप्ता, सद्दाम सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही ।

Categorized in: