लखनपुर- पारम्परिक रंगों का त्योहार होली नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। कोरोना काल के मद्देनजर शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमानुसार रविवार को नगर लखनपुर- बेलबाडी,बसस्टेड, साप्ताहिक बाजार भूईयापारा रजवारपारा, शिवपुर तथा अन्य दूसरे स्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन की रस्म अदा की गई। दूसरे दिन सोमवार को रंगों खुशी उमंग का त्योहार फागुन नियम के दायरे में रहते हुए शान्ति प्रिय ढंग से मनाया गया। हुड़दंगियों पर पुलिस का पहरा बदस्तूर जारी रहा । ढोल नगाड़ों डी जे साउंड सिस्टम टोलियों भीड़भाड़ पर शासन प्रशासन के नियमों का पहरा लगा रहा। कमोवेश हर तरफ शान्ति प्रिय ढंग से रंगों का त्योहार होली मनाया गया ख़बर लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं रही।

Categorized in: