राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर– बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि बलरामपुर जिले के चांदो थाना के अंतर्गत ग्राम खजुरियाडीह के सरपंच संगीता पैकरा ने 2.3 .2021 की दरमियान रात को अज्ञात भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) कोयल संख जोनल कमेटी कामरेड में तीन दिवस के भीतर दस लाख रुपए की मांग किया और नहीं देने पर 6 इंच छोटा करने की धमकी किसी गुमनाम व्यक्ति द्वारा दिए जाने की सूचना पर चांदो थाना में लिखित सूचना सरपंच के द्वारा दिया गया था जिस पर अपराध क्रमांक 384 386 507 34 जन सुरक्षा अधिनियम की धारा 8 विधि विरुद्ध अधिनियम1967 की धारा 10, 13 दर्ज कर विवेचना में लिया गया था और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन पर टीम गठित कर टीम को आरोपी गण की पतासाजी हेतु रवाना किया गया था विवेचना के दौरान पूर्व में प्रकरण के संबंधित चार आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड में भेज दिया था और फरार आरोपी पूर्व नक्सली जोनल कमांडर प्रवीण खेश उर्फ विनय उर्फ नेपाली पिता आनंद को थाना लखनपुर जिला सरगुजा को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अनुसार टीम गठित कर झारखंड व जसपुर सरगुजा क्षेत्र में लगातार तलाश किया जा रहा था मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल की मदद से आरोपी पूर्व नक्सली कमांडर नेपाली को ग्राम मैनपाट लखनपुर क्षेत्र से उसके सहयोगी आरोपी संजय लोहार को हिरासत में थाना चांदो लाकर पूछताछ किया गया आरोपी पूर्व नक्सली जोनल कमांडर नेपाली से माओवादी कोयल संग जोनल कमेटी का 8 नक्सली पर्चे बरामद किया गया

Categorized in: