रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकेश साहू के नियुक्ति के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी के साथ जोरदार मोटरसाइकिल रैली भाजयुमो नेता सुनील सिंह एवं अश्वनी गुप्ता के नेतृत्व में निकालकर स्वागत किया गया वही वार्ड क्रमांक 1 में स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव, पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता भाजपा जिला कार्यालय मंत्री गौतम सिंह की उपस्थिति में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का बैठक भी आयोजित किया गया जहां नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकेश साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की एवं विकास की राह पर अग्रसर है मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। श्री साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के लिए एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक बताने का कार्य हम सब भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को करना है। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार कार्य कर रही है इससे समाज के किसान, युवा व्यापारी, सभी दुखी है 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा का सरकार बनना तय है 2023 को लक्ष्य लेकर हम सबको कार्य करना है। जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने कहा कि बलरामपुर रामानुजगंज जिले में भाजयुमो की स्थिति बहुत मजबूत है जब मैं जिला अध्यक्ष था तब जिले के प्रत्येक गांव तक गया था एवं पूरे जिले के युवाओं को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया था आज भी हमारे जिले की युवा संगठित हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा भाजयुमो के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भाजयुमो को भाजपा की रीढ़ की हड्डी कहा। भाजयुमो नेता अश्वनी गुप्ता ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में ही युवाओं का मोह इस सरकार से भंग हो चुका है भूपेश बघेल सरकार ने सिर्फ युवाओं को ठगने का कार्य किया है आने वाले समय में हम सब युवा मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकगे। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा रवि, शैलेश गुप्ता, मेहीलाल आयाम, अजय केशरी, दयाल विश्वास, अनोज यादव ललन पाल, अशर्फी यादव इरफान अंसारी लड्डू कश्यप राजकुमार यादव संतोष यादव वेद प्रकाश तिवारी बिट्टू पाल नंदकिशोर गुप्ता विक्रम गुप्ता कृष्णा पासवान जस्सू केसरी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अटल बिहारी वाजपयी एवं लरंगसाय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण- विकेश साहू के भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा मोटरसाइकिल रैली अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निकाला गया।लरंग साय की प्रतिमा पर भी भाजयुमो जिला अध्यक्ष के द्वारा माल्यार्पण किया गया।

Categorized in: