मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत पंचायत सचिव संघ द्वारा शासकीयकरण एक सूत्रीय मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जो 16 में दिन भी जारी रहा ! पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों के मांग को जायज बताते हुए जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ सरपंच संघ ने आंदोलनरत पंचायत सचिवों के पंडाल में पहुंचकर अपना समर्थन दिया है ! इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी ने कहा कि पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों की मांग जायज है इसे सरकार द्वारा जल्द से जल्द पूर्ण किया जाना चाहिए ! पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों के हड़ताल में चले जाने से पंचायतों के सभी कार्य ठप पड़े हुए हैं जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ! इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, चौघडा सरपंच संतोष सिंह सहित काफी संख्या में विभिन्न पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर से पंचायत सचिवों के हड़ताल का समर्थन किया है ! सरपंच संघ द्वारा पंचायत सचिवों के हड़ताल को समर्थन दिए जाने पर पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ने आभार व्यक्त किया है ! पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि वे अपने जायज मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती या शासन प्रशासन द्वारा कोई ठोस लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी !

Categorized in: