रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बीती रात ग्राम बसेरा में कार्यवाही करने गए वन विभाग के दो वनपाल  के द्वारा गांव के सरपंच के साथ गंभीर रूप से मारपीट किए जाने का आरोप लगा रात 2:30 बजे ही ग्रामवासी त्रिकुंडा थाना पहुंचे जहां सरपंच के रिपोर्ट पर दो वनपाल  के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 34 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
 

ग्राम बसेरा के सरपंच करसन सिंह ने बताया कि गांव में ही बेलवाती पारा में मेरे करीब 50 वर्ष से कब्जा की जमीन पर गांव के महेंद्र गुप्ता के ट्रैक्टर से शाम 4:00 बजे से जुताई का कार्य मेरे खेत एवं अजमल के खेत में चल रहा था जिसके बाद रात 11 बजे के करीब मैं एवं महेंद्र गुप्ता मौके पर गए इस दौरान वनपाल सुरेश यादव एवं राम प्रताप सिंह वहां पहुंचे जिन्होंने वन भूमि पर जुताई करने का आरोप लगाते हुए हम लोगों से मारपीट करने लगे एवं उन्होंने डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया जिससे मैं बेहोश हो गया जिसके बाद हमारे पुत्र उपेंद्र ,धर्मेंद्र दोनों मुझे लेकर त्रिकुंडा थाना रात 2:30 बजे के करीब पहुंचे। जिसके बाद रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करसन सिंह को लाया गया जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

गड्ढा में धकेलने आरोप – सरपंच करसन ने दोनों वनपाल पर मारकर गड्ढा में ढकेल देने का भी गंभीर आरोप लगाया है। सरपंच के पुत्र उपेंद्र एवं धर्मेंद्र ने कहा कि अगर हम लोग समय पर नहीं पहुंचते तो पापा की जान भी जा सकती थी।

इस संबंध में त्रिकुंडा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि करसन सिंह के रिपोर्ट पर वनपाल सुरेश यादव एवं राम प्रताप सिंह के विरुद्ध धारा 294 ,323 ,506 एवं 34 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है वहीं सीटी स्कैन के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा  गया है जहां से रिपोर्ट आने के बाद और धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Categorized in: