मनेंद्रगढ़ ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों पूरी तरह सावन महीने में भोले के रंग में रंगे हुए हैं और भगवान भोलेनाथ के दरबार में जाकर जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश व क्षेत्र के लोगों के लिए खुशहाली, सुख समृद्धि, अमन चैन, प्रगति व उन्नति की कामना कर रहे हैं वही धार्मिक स्थलों के सहेजने, जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए सौगाते भी दे रहे हैं ! राज्य मंत्री द्वारा धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए की जा रही घोषणाओं की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है ! राज्यमंत्री गुलाब कमरो सोमवार को चपलीपानी स्थित जटाशंकर धाम गए थे जहां पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर लाखों रुपए की सौगात दी थी उसी कड़ी में मंगलवार को राज्यमंत्री गुलाब कमरों सिद्ध बाबा पहाड़ी में स्थित भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे जहां पर उन्होंने विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की तथा देश, प्रदेश व क्षेत्र में सुख, समृद्धि, प्रगति,उन्नति, खुशहाली व अमन चैन की कामना की! राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने वन अमले के साथ प्राचीन सिद्धबाबा पहाड़ का निरीक्षण कर भक्तजनों हेतु सड़क ,सीढ़ी ,शेड निर्माण के साथ मंदिर का जीणोद्धार, पानी की व्यवस्था व सौंदर्यीकरण की घोषणा के साथ ही मंदिर परिसर के जीणोद्धार हेतु विधायक निधि से 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की! इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, जिला महामंत्री रामनरेश पटेल, रेंजर एस फारूकी, विधायक निज सहायक अशोक सिंह, प्रदीप साहू, कार्यालय प्रभारी रविन्द्र सोनी, विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह सहित वन अमला मौजूद रहा!

Categorized in: