अंबिकापुर ! जिला प्रशासन सरगुजा के द्वारा 1 अप्रैल 2021 से तंबाकू मुक्त जिला की घोषणा के बाद जनमानस पर घोषणा के प्रभाव का परिणाम जानने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर की टीम जिसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान व द यूनियन के सदस्य हैं ,को निश्चित किया गया है| इस बाबत संचालक स्वास्थ्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का एक पत्र जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है| सर्वेक्षण 10 तारीख से 15 तारीख के बीच में होने का है
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य प्रभारी डा कमलेश जैन द्वारा इस बाबत् प्रशिक्षण आयोजित किया गया |जिसमें तंबाकू मुक्त जिला के सर्वेक्षण हेतु दल में शामिल सभी सदस्यों का ऑनलाइन के माध्यम से 8 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षक टीम में द यूनियन के राष्ट्रीय स्तर के सलाहकार शिवम कपुर,अमित यादव, डा दीक्षा पुरी ने प्रशिक्षण दिया |जिसमें सर्वेक्षण का उद्देश्य डाटा एकत्र करना कोटपा एक्ट की धारा 4 ,5 ,6 ,7 का क्रियान्वयन को विस्तार से समझाया गया व सर्वेक्षण की रणनीति साझा की गई |यह टीम 7 ब्लॉक में तीन दिवसीय प्रवास में विभिन्न कैटेगरी में वर्णित कर संस्थान का निरीक्षण कर फोटो के साथ दस्तावेज प्रस्तुत करेंगी| लगभग 400 से 500 संस्थान को 7 भागों में बांटा गया है| यह अलग-अलग संस्थान 1- शिक्षण संस्थान व कोचिंग इन्स्टीट्यूट 2 – यातायात से संबंधित रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड ,टैक्सी स्टैंड,3- कार्यालय प्राइवेट पर शासकीय, चिकित्सा संस्थान जैसे हॉस्पिटल नर्सिंग होम क्लीनिक 4- खाने के स्थान चाय के ठेले ,होटल 5 रुकने के स्थान जैसे लाज सराय 6- दर्शनीय स्थल ,माल, मंदिर 7- तम्बाकू विक्रय संस्थान का भ्रमण करेंगे| सभी जगह आवश्यक नियमानुसार बोर्ड लगा रहना चाहिए | व रुकने वाले स्थान जैसे सराय व लाज में तंबाकू विक्रय संस्थान में अंदर जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है कि यह संस्थान धुम्रपान कराने के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था या धूम्रपान में सहायक एस्ट्रे तो ग्राहक को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं| यदि सभी कुछ ठीक-ठाक रहा तो सरगुजा को तंबाकू मुक्त जिला/ धुम्रपान मुक्त की सुची में राष्ट्रीय स्तर से शुमार किया जाएगा| आने वाले समय में कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही जिला सरगुजा में बढ़ा दी जायेगी | उक्त आशय की जानकारी डा शैलेन्द्र गुप्ता
प्रभारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम ने दी है !

Categorized in: