राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर- बलरामपुर मुख्यालय में आज बलरामपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी और तहसीलदार के द्वारा बगैर मास्क वाहन चालकों पर कार्यवाही के साथ-साथ दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के संबंध में समझाइश दी गई। और हिदायत दी गई कि अगर कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। बलरामपुर मुख्यालय में आज अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय किशोर लकड़ा एवं तहसीलदार राजस्व टीम के द्वारा बलरामपुर मुख्यालय के चांदो मोड़ के समीप बगैर मास्क वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। वही मुख्यालय के समस्त दुकानदारों को दुकानों के आगे 5 लेयर में घेरा करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने के संबंध में समझाइश दी गई और उनसे अपील की गई कि लोग कोविड-19 के नियमों का पालन करें ताकि जिस तरीके से प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण बढ़ रहे हैं उसके चैन को तोड़ा जा सके। बलरामपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी ने कहा कि आज सभी को समझाइश और हिदायत दी जा रही है अगर इनके द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो जारी गाइडलाइन के अनुसार इनके ऊपर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।.

Categorized in: