अंबिकापुर।लॉकडाउन-२ में २० अप्रैल की समीक्षा के बाद सरकार द्वारा शासकीय कार्योलयों को खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए सोशल डिस्टेंश का पालन करना अनिवार्य है। सबसे अधिक लोगों को बिजली विभाग के ऑफलाइन बील भुगतान केंद्र का इंतजार था। गुरुवार से बिजली बील भुगतान का ऑफलाइन काउंटर शुरू कर दिया गया है। पहले दिन कम ही लोगों को काउंटर खोले जाने की जानकारी थी, इसकी वजह से काफी कम उपभोक्ता बील भुगतान के लिए पहुंचमाह मार्च का बिजली बील शहर के सभी उपभोक्ताओं को अब तक मिल चुका है। लेकिन जिनके पास मोबाइल सुविधा नहीं थी उनके सामने सबसे बड़ी समस्या बील भुगतान को लेकर थी। गुरुवार को बीजली विभाग केबील भुगतान काउंटर को उपभोक्ताओं केलिए खोल दिया गया। कोविड19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए ऑफलाइन बिजली बिल भुगतान पर रोक लगा दिया गया था। ताकि उपभोक्ता सामूहिक रूप से एक जगह पर एकत्रित ना हो सके। वहीं सरगुजा जिला ग्रीन जोन घोषित होने के बाद से बिजली बिल भुगतान की ऑफलाइन सेव फिर से शुरू कर दी गई है। उपभोक्ता अब विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंच कर बिल का भुगतान कर सकेंगे। गुरुवार को जानकारी के अभाव में कुछ ही उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान करने मायापुर स्थिति विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विद्युत विभाग ने सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा। विभाग के कर्मचारी हाथ में ग्लब्स पहन कर और हाथों को बार-बार सैनिटाइज करते नजर आए।

Categorized in: