अंबिकापुर। एक निजी चैनल के कर्मचारी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा जुर्म दर्ज कराने को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव ने निशाना साधा है। उन्होंने इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने और कोरोना के खिलाफ जंग में नागरिकों व स्वास्थ्य अमले को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाने की विफलता को छिपाने के लिए ऐसा कृत्य कर रही है। सिंहदेव ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल, कांग्रेस विचारधारा या नेता पर उनकी नीति या क्रियाकलापों का विश्लेषण करना किसी भी पत्रकार के लिए आपराधिक गतिविधि नहीं है।

Categorized in: