अंबिकापुर। पीडीएस दुकान पर कम राशन दिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर लोगों ने पूर्व में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से भी शिकायत की थी। खाद्य मंत्री ने राशन दुकान का जायजा भी लिया था और नाराजगी भी व्यक्ति की थी। इसके बावजूद भी राशन कम देने का माला नहीं रूका और हितग्राहियों ने राशन कम दिए जाने का मामले को लेकर हंगामा किया। जबकि पीडीएस दुकान संचालक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का कहना है कि उनके द्वारा पूरा राशन दिया जा रहा है, लेकिन वार्ड वासियों द्वारा अनावश्यक विवाद किया जा रहा है। सूचना पर खाद्य अधिकारी व पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पहले लोगों को दुकान के बाहर से हटवाया, इसके बाद पूरी कार्रवाई की।
महामाया मंदिर के समीप स्थित वार्ड क्रमांक ४६ में उचित मूल्य दुकान में कम राशन दिए जाने की बात करते एक दर्जन से ज्यादा हितग्राहियों ने बुधवार को हंगामा शुरू कर दिया। काफी सं या में वार्ड के लोगों को पार्षद के पति ने एकत्रित कर लिया था, इस दौरान किसी ने भी सोशल डिस्टेंश के नियमों का भी पालन नहीं किया था। इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने सभी को कोरोना संक्रमण व नियमों का हवाला देकर लोगों के भीड को पीडीएस दुकान के समीप से हटाया। इसके बाद शिकायत कर्ताओं के नाम जिला खाद्य अधिकारी द्वारा रजिस्टर में लिखा गया और उनके शिकायत दर्ज किए गए। इस दौरान हितग्राहियों की जो सूची शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है, उसके आधार पर जितना राशन दिया जाना है उसका मिलान किया गया।

खाद्य मंत्री ने किया था निरीक्षण
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने शिकायत मिलने पर एक दिन पूर्व पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उन्हें जो भी शिकायत प्राप्त हुए उसके आधार पर उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी को सभी पीडीएस दुकान संचालकों को नोटिस जारी करने को कहा गया है। इसे ध्यान में रखते हुए पीडीएस दुकान संचालक को कार्यालय में बुलाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

कम राशन दिए जाने का आरोप
हितग्राहियों द्वारा कम राशन दिए जाने का आरोप लगाया है। महिलाओं द्वारा संचालित उनका कहना था कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अलग-अलग योजना के तहत तीन-तीन माह का निशुल्क राशन दिए जाने की घोषणा की गई है, लेकिन पीडीएस दुकान संचालक द्वारा उन्हें कम राशन दिया जा रहा है।

सूची के आधार पर दिया जा रहा राशन
दुकान क्रमांक ४६ में समूह की महिलाओं का कहना था कि उनके हितग्राहियों की सूची के आधार पर राशन दिया जा रहा है। पूरा राशन हितग्राहियों को दिया जा रहा है। कम राशन दिए जाने का सवाल ही नहीं है।

शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। जो भी शिकायत मिली है उसकी जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
रविन्द्र सोनी, जिला खाद्य अधिकारी

Categorized in: