लखनपुर दिनेश बारी- सदियों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए 21 अप्रैल को नगर लखनपुर के वार्ड क्रमांक 01 झींनपुरी पारा स्थित महादेव गौरा कलेसरी देवस्थल में शांति एवं सादगी पूर्ण तरीके से कृषक वर्ग के लोगों ने कटोरी पूजा मनाया। रियासत कालीन बनाए गए नियमानुसार एक रोज पहले वार्ड में मुनादी कराकर वार्ड वासियों को कटोरी पूजा मनाया जाने सूचना दी गई तथा शासन प्रशासन द्वारा बनाए गए नियम के पालन करते हुए कटोरी पूजा में पूर्व की अपेक्षा कम लोगों को उपस्थित होने अपील के साथ सादा एवं सरल तरीके से देवी देवताओं की पूजा अनुष्ठान ग्राम बैगा राम लाल द्वारा किया गया। धार्मिक आस्था एवं प्राचीन परंपरा अनुसार नगर के लोगों ने कटोरी पूजा मनाया तथा ग्राम में देवी देवताओं की पूजा अनुष्ठान किये। मान्यता अनुसार ग्राम बैगा द्वारा पूजा करके दिए गए धान को अक्षय तृतीया के रोज सर्वप्रथम खेत में डालकर कृषि कार्य की शुभारंभ की जाती है। कोरोना वायरस व चल रहे लॉकडाउन के खौफ के साए में सादगी पूर्ण तरीके से क्षेत्र के गांव में कटोरी पूजा मनाए जाने का सिलसिला जारी है।

Categorized in: